ABK24NEWS प्रतापगढ़। श्री श्री जगन्नाथ मंदिर समिति (श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट) के तत्वावधान में क्षेत्र में पहली बार ऐतिहासिक ‘श्री श्री गौर निताई कृष्ण बलराम पदयात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। यह पांच दिवसीय धार्मिक एवं सनातनी समरसता पदयात्रा 25 फरवरी 2026 (बुधवार) से शुरू होकर 01 मार्च 2026 तक चलेगी। यह पदयात्रा श्री श्री जगन्नाथ मंदिर के प्रमुख श्री सेवानिधि गौरांग दास के नेतृत्व में निकाली जाएगी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना जगाना, नैतिक मूल्यों का उत्थान और ऊँच-नीच व जातिवाद के भेदभाव को मिटाकर शांति व सद्भाव का संदेश फैलाना है। पदयात्रा का विस्तृत कार्यक्रम: पदयात्रा का शुभारंभ 25 फरवरी को सुबह 10 बजे श्री श्री जगन्नाथ मंदिर, ग्राम गोईं से होगा। पांच दिनों तक चलने वाली इस यात्रा का मार्ग और