ABK24NEWS
प्रतापगढ़। राम निवास द्विवेदी इंटर कॉलेज में विद्यालय के संस्थापक स्व. पं. रमाकांत द्विवेदी जी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. कमलेश मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि संतोष मिश्र द्वारा दीप प्रज्वलन और संस्थापक जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर नन्हें कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से समां बांध दिया। कक्षा 2 की छात्राओं (मोहक, गरिमा, रुचि व भावना) के मनमोहक ग्रुप डांस ने सभी का दिल जीत लिया, वहीं कक्षा 12 की छात्राओं ने ‘झांसी की रानी’ नाटक के जरिए नारी शक्ति का प्रदर्शन कर समाज में हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध सशक्त संदेश दिया। इस गरिमामय अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी, प्रधानाचार्य अशोक कुमार पांडेय, उपप्रधानाचार्य अरुणेश त्रिपाठी और डॉ. सूर्य नाथ पांडेय (मानिकपुर) सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।









