भीलमपुर में खेल का मैदान और स्कूल का रास्ता दबंगों के कब्जे में, बेबस प्रशासन बना मूकदर्शक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • प्रशासन की चुप्पी से पक्के रास्ते को तरस रहे नौनिहाल, बरसात में जलभराव और कीचड़ से हो रहे दुर्घटनाग्रस्त।

प्रतापगढ़ ABK24NEWS। सदर तहसील की ग्राम पंचायत बहलोलपुर के ग्राम भीलमपुर में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने बच्चों के खेल के मैदान से लेकर प्राथमिक विद्यालय जाने वाले मुख्य रास्ते पर अपना अवैध कब्ज़ा जमा रखा है। सरकारी अभिलेखों में दर्ज गाटा संख्या 122 (खेल का मैदान), गाटा संख्या 120 ख (रास्ता), गाटा संख्या 123 ख (विद्यालय की भूमि), गाटा संख्या 121 (नवीन परती) और गाटा संख्या 119 (खलिहान) की जमीनों को दबंग निगल चुके हैं, लेकिन शिकायत दर्ज कराने के बावजूद स्थानीय राजस्व टीम और प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है।

​प्रशासनीय लाचारगी का आलम यह है कि प्राथमिक विद्यालय बहलोलपुर जाने वाला मुख्य मार्ग आज तक कच्चा पड़ा हुआ है। बरसात के मौसम में यह रास्ता भारी कीचड़ और जलभराव के कारण गड्ढों में तब्दील हो जाता है, जिससे आए दिन मासूम नौनिहाल और ग्रामीण गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जब परेशान ग्रामीणों ने जनहित में खुद मिट्टी डालकर रास्ते को चलने योग्य बनाने का प्रयास किया, तो दबंगों ने लाठी-डंडे के बल पर काम रुकवा देते है और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो हो जाते है।

​ग्रामीणों ने जनसुनवाई पोर्टल (संदर्भ संख्या: 40017326040609) के जरिए जिलाधिकारी प्रतापगढ़ से गुहार लगाते हुए मांग की है कि तत्काल राजस्व टीम भेजकर विवादित गाटा संख्याओं की पैमाइश कराई जाए, दबंगों के कब्जे से खेल का मैदान और सरकारी भूमि खाली कराई जाए, रास्ते का पक्का निर्माण कराया जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे तहसील मुख्यालय पर उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें