प्रतापगढ़ पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी पहल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ABK24NEWS 

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कंधई के विजहरा में नवनिर्मित पुलिस चौकी का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया।कार्यक्रम के दौरान एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और उन्होंने पुलिसकर्मियों को त्वरित जनसुनवाई के निर्देश दिए।

ग्रामीण सुरक्षा को मजबूत करने हेतु ग्राम प्रहरियों को कंबल, टॉर्च, लाठी और सीटी का वितरण किया गया। एसपी ने चौकीदारों को रात्रि गश्त सुदृढ़ करने और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने हेतु प्रेरित किया। इस नई चौकी और सक्रियता से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण व प्रभावी पुलिसिंग को मिलेगा बड़ा बढ़ावा। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी, पट्टी मनोज रघुवंशी एवं थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह भदोरिया एवं चौकी इंचार्ज अमित सिंह सहित अन्य पुलिसअधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें