इतिहास बोध से ही संभव है राष्ट्र का गौरव गान : प्रो. देवी प्रसाद सिंह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ABK24NEWS 
प्रतापगढ़। भारतीय इतिहास संकलन समिति, काशी प्रांत की प्रांतीय बैठक का आयोजन संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष प्रो. आनंद शंकर सिंह ने की। बैठक में मुख्य अतिथि एवं अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. देवी प्रसाद सिंह का विशेष पाथेय प्राप्त हुआ। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रो. सिंह ने कहा कि इतिहास बोध ही राष्ट्र बोध की वास्तविक आधारशिला है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों का संदर्भ देते हुए कहा कि अतीत के गौरव को हृदयंगम कर ही हम राष्ट्र सेवा में समर्पित रह सकते हैं। वर्तमान समय में स्व-धर्म और स्व-राष्ट्र के गौरव बोध को आत्मसात करना अनिवार्य है।


बैठक के दौरान प्रो. आनंद शंकर सिंह ने समालखा (हरियाणा) में हुए 13वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में काशी प्रांत की सर्वाधिक सहभागिता के लिए सभी को बधाई दी। आगामी कार्ययोजना साझा करते हुए बताया गया कि वरिष्ठ इतिहासकार परिषद द्वारा मई में क्षेत्रीय विचार वर्ग तथा अप्रैल-मई 2026 के मध्य युवा, महिला एवं लेखक परिषद द्वारा प्रांतीय अभ्यास वर्गों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय महासचिव प्रो. पीयूषकांत शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. प्रशांत कश्यप ने किया। इस अवसर पर प्रो. प्रवेश भारद्वाज, प्रो. श्रीपाल सिंह सोम, डॉ. इन्द्र बहादुर सिंह, प्रो. अनुराधा सिंह, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. उत्तम कुमार द्विवेदी, डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह, प्रो. आभा मिश्रा पाठक सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें