जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन प्रतापगढ़ चुनाव: नौ राउंड की गिनती पूरी, करुणा शंकर मिश्रा को बढ़त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ABK24NEWS (प्रतापगढ़)।

  • अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला, कांटे की टक्कर के बीच प्रत्याशियों की धड़कनें तेज

प्रतापगढ़। जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन प्रतापगढ़ के वार्षिक चुनाव की मतगणना के पहले दिन गहमागहमी और भारी सुरक्षा के बीच नौ राउंड की गिनती पूरी हुई। अध्यक्ष पद के लिए करुणा शंकर मिश्रा ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर शुरुआती बढ़त बना ली है। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष देव नारायण शुक्ला की देखरेख में चल रही इस प्रक्रिया में देर शाम तक कुल 834 मतों की गणना की जा चुकी है, जबकि शेष 1000 मतों की गिनती शुक्रवार सुबह 8 बजे से दोबारा शुरू होगी।

मतगणना का समीकरण (9 राउंड के बाद):

अध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में करुणा शंकर मिश्रा को अब तक कुल 256 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जय प्रकाश (जेपी) को 224 मत मिले हैं। करुणा शंकर फिलहाल अपने प्रतिद्वंद्वी से 32 मतों से आगे चल रहे हैं।

(नोट: 4 मत अवैध घोषित किए गए)

अन्य पदों की स्थिति: कौन कहाँ है आगे?

मतगणना के रुझानों ने अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी तस्वीर लगभग साफ करनी शुरू कर दी है:

महामंत्री पद: कौशलेश तिवारी (लगभग 125 मत) से आगे चल रहे है और अपने  प्रतिद्वंदी संजय कुमार पांडेय को कड़ी टक्कर दिये है।

उपाध्यक्ष पद: आशीष श्रीवास्तव और रवि कुमार द्विवेदी (धरना वाले) अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए आगे चल रहे हैं।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष: वीर विक्रम सिंह और रिजवान बढ़त बनाए हुए हैं।

प्रशासन मंत्री: अभिनव सिंह ‘लल्ला’ ने निर्णायक बढ़त की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।

प्रकाशन मंत्री: इस पद पर रामानुज मिश्र और सतीश तिवारी के बीच ‘कांटे की टक्कर’ देखने को मिल रही है, जहाँ पल-पल समीकरण बदल रहे हैं।

कोषाध्यक्ष: आनंद कुमार पांडेय काफी मतों के अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं, जिससे उनकी जीत की संभावनाएं प्रबल दिख रही हैं।

कार्यकारिणी: कनिष्ठ कार्यकारिणी के 12 सदस्यों में से 6 पदों के लिए चल रही होड़ में प्रत्याशियों के बीच जबरदस्त उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतगणना स्थल पर पुलिस प्रशासन पूरी तत्परता से डटा रहा। समर्थकों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष देव नारायण शुक्ला ने बताया कि पहले दिन की गिनती शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। शुक्रवार को परिणाम घोषित होने की उम्मीद है, जिसे लेकर कचहरी परिसर में प्रत्याशियों और समर्थकों की धड़कनें तेज हैं।

अगला पड़ाव: शेष 1000 मतों की गिनती शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी, जिसके बाद ही हार-जीत की अंतिम तस्वीर साफ होगी।

 

ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें