वीएन आईटीआई के 73 छात्रों को हीरो मोटोकॉर्प और मारुति सुजुकी में मिली नौकरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ABK24NEWS (विनय पाठक)

प्रतापगढ़। लालगंज क्षेत्र के पहाड़पुर स्थित वीएन आईटीआई कॉलेज में शनिवार को आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। देश की दो बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों, हीरो मोटोकॉर्प (राजस्थान) और मारुति सुजुकी (गुजरात) ने कॉलेज के 73 छात्रों का चयन किया है। इसमें 56 छात्रों को हीरो मोटोकॉर्प और 17 छात्रों को मारुति सुजुकी में रोजगार मिला है।

कैंपस ड्राइव में कंपनियों की ओर से आए सतीश व उनकी टीम ने छात्रों की तकनीकी कुशलता और अनुशासन की परख की। चयन प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश के 6 जिलों के साथ-साथ बिहार के छात्रों ने भी हिस्सा लिया, जो संस्थान की बढ़ती विश्वसनीयता को दर्शाता है।

इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर भूपेश त्रिपाठी ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि “वीएन आईटीआई मतलब नौकरी पक्की” के संकल्प के साथ हमारा प्रयास छात्रों को आधुनिक प्रशिक्षण के साथ सुनिश्चित रोजगार दिलाना है। कॉलेज में हर माह प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है ताकि युवाओं को भटकना न पड़े।

इस दौरान प्रधानाचार्य आनंद गिरि, शिक्षक शिवम त्रिपाठी, अनुज मिश्रा, रवि वर्मा, मोहित वर्मा और अनिकेत विश्वकर्मा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। चयनित छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज की बेहतर शिक्षण व्यवस्था को दिया है।

 

ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें