प्रतापगढ़ डीएम ने मां चंडिका धाम में किया दर्शन-पूजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ABK24NEWS (हरिशंकर मिश्रा) प्रतापगढ़।

  • गरीबों को वितरित किए कंबल, बंदरों को खिलाया चना

जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने शनिवार को सिद्धपीठ मां चंडिका धाम पहुंचकर विधि-विधान से माता का पूजन-अर्चन कर दर्शन किया। दर्शन के उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर में आयोजित मां चंडिका मेला क्षेत्र में शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलों का ठंड से राहत के लिए जरूरतमंद महिलाओं एवं गरीब असहाय लोगों को वितरण किया। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कहा कि शीत ऋतु में असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर एवं आसपास के मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा समय से साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद बंदरों को चना-लाई खिलाकर जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी दिया।

इस मौके पर माँ चण्डिका प्रवन्ध कारणी समिति के सदस्य द्वारा कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में सहयोग किया। वही उपजिलाधिकारी नैंसी सिंह, नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र तिवारी, कानूनगो दिनेश तिवारी, राजेश पांडेय, लेखपाल हर्षित मिश्रा, विपिन पटेल, संतराम मिश्र, राम सिंह ‘रामू’, बृज भवन तिवारी, मुन्ना शुक्ल, गोविंद सिंह, जितेंद्र सिंह, राजेश सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें