ABK24NEWS (विनय पाठक)।
प्रतापगढ़। स्थानीय खेल स्टेडियम में आयोजित 7-A साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब स्टेडियम रेड के नाम रहा। रोमांचक फाइनल मुकाबले में स्टेडियम रेड ने स्टेडियम ब्लू को 1-0 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबलों में स्टेडियम रेड ने करनपुर को 3-0 से हराया (गोलकर्ता: दिव्यांशु, आदिल, रितिक), वहीं स्टेडियम ब्लू ने अग्रसर क्लब को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से मात दी। इससे पहले लीग मैचों में करनपुर ने स्टेडियम ब्लू को 6-1 से और अग्रसर ने मल्हूपुर मांधाता को 1-0 से पराजित किया था।
समापन अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता राज व वॉलीबॉल सचिव विनोद यादव ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट में सर्वाधिक 6 गोल करने वाले शेरान को ‘बेस्ट स्कोरर’ का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी रजीत यादव, सोमनाथ यादव, आशुतोष सिंह, अजय कुमार, आदित्य शुक्ला व अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे। मैचों का निर्णय रोमी, बुद्ध प्रकाश और संस्कार ने कराया।








