शिव शक्ति संकट मोचन धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, विशाल भंडारे का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ABK24NEWS 

प्रतापगढ़। रानीगंज तहसील क्षेत्र के तुलसीपुर तुलसीपुर गाँव के प्रतिष्ठित शिव शक्ति संकट मोचन धाम में भगवान शंकर के भव्य मंदिर पर मंगलवार को भक्ति और सेवा का अनुपम संगम देखने को मिला। शिव जाप और विधि-विधान से हवन-पूजन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह भगवान शिव के विशेष अभिषेक और शिव जाप के साथ हुई। विद्वान पुरोहितों द्वारा संपन्न कराए गए हवन-पूजन में भक्तों ने विश्व कल्याण की कामना के साथ आहुतियां दीं। पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान रहा।

इस वर्ष के दूसरे विशाल भंडारे का शुभारंभ शाम 5 बजे किया गया, जो देर रात तक अनवरत चलता रहा। आयोजकों ने बताया कि मंदिर की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया और सभी ने अत्यंत श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के सफल आयोजन में मुख्य रूप से मिठाई लाल विश्वकर्मा, घनश्याम विश्वकर्मा, नीरज विश्वकर्मा, जवाहर लाल विश्वकर्मा, नन्हकू राम विश्वकर्मा, अमृत लाल शर्मा, राम भजन पटेल, जगदीश पटेल, कमलेश विश्वकर्मा, सोनू विश्वकर्मा एवं रवि प्रकाश विश्वकर्मा सहित समस्त शिव भक्तों का सराहनीय योगदान रहा।

ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें