संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर जनता का भरोसा डिगा रही कांग्रेस: भाजपा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

  • भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस को आत्ममंथन करने की दी सलाह।
  • चुनावी प्रक्रिया और ईवीएम पर आधारहीन आरोप लगाने पर भाजपा नेताओं ने साधा निशाना।

विनय पाठक:

प्रतापगढ़ (ABK24NEWS)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य और भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी प्रक्रिया पर उठाए जा रहे सवालों को लेकर जोरदार हमला बोला।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस को अपनी लगातार हो रही राजनीतिक और संगठनात्मक कमजोरियों पर आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर अनर्गल सवाल उठाकर इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही है।

भाजपा नेताओं ने ईवीएम, चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर कांग्रेस द्वारा उठाए जाने वाले सवालों पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि बिना किसी आधार के चुनाव आयोग की पारदर्शिता और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े करने से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं में जनता के विश्वास पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

नेताओं ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए मांग की कि यदि उनके पास चुनावी प्रक्रिया या संस्थाओं की निष्पक्षता को लेकर कोई शिकायत है, तो उसे हवा में तीर चलाने के बजाय ठोस प्रमाण और तथ्यों के साथ सामने रखें। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को देश की संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए जिम्मेदारी से काम करना चाहिए।

प्रेस वार्ता में भाजपा जिला प्रवक्ता राघवेंद्र नाथ शुक्ला एवं सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे ।

ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें