वी.एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया विश्व वन्यजीव संरक्षण दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विनय पाठक:

प्रतापगढ़ (ABK24NEWS)। मीरा भवन, सिविल लाइन रोड स्थित वी.एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विश्व वन्यजीव संरक्षण दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नौनिहालों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने सुंदर पोस्टर, पेंटिंग और वन्यजीवों से संबंधित मनमोहक कलाकृतियाँ बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नन्हे कलाकारों—आराध्या, आदिश्री, अवन्य, अनन्या, अवनी, साहस, शौर्य, आर्य, अथर्व, संस्कृति, वामिका, आनंदी, रक्षा, इशिका, परितोष, ईशानवी, इवांशी, अनुष्का और अहमद ने हाथों में वन्यजीवों की तस्वीरें और जागरूकता संदेशों से सजे पोस्टर लेकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों की कृतियों में प्रकृति और मूक पशु-पक्षियों के प्रति अगाध प्रेम स्पष्ट झलक रहा था।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर राकेश सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “वन्यजीव हमारी प्रकृति का अनमोल और अभिन्न अंग हैं। इनका संरक्षण केवल सरकार या किसी विशेष संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। हमें बचपन से ही इनके प्रति दयाभाव और सुरक्षा की भावना रखनी चाहिए।”

विद्यालय के व्यवस्थापक धीरेंद्र सिंह एवं प्रधानाचार्या सुनीता ने भी बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुतियों और सोच की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में पर्यावरण व वन्यजीवों के बचाव हेतु निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें