प्रतापगढ़ में RSS का विजयादशमी उत्सव: घोष की धुन पर स्वयंसेवकों ने निकाला भव्य पथ संचलन, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

  • सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना ही भारत की वास्तविक शक्ति: क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष

प्रतापगढ़ (ABK24NEWS)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा विजयादशमी के पावन पर्व पर राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) परिसर में विजयादशमी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष रहे, जबकि अतिथियों का परिचय जिला कार्यवाह हेमंत कुमार ने कराया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सुभाष ने कहा कि विजयादशमी अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। इसी ऐतिहासिक पर्व पर वर्ष 1925 में परम पूजनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने संघ की स्थापना की थी। संघ का मूल उद्देश्य व्यक्ति निर्माण के माध्यम से समाज को संगठित करना और राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भारत की वास्तविक शक्ति उसकी सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित है।

संबोधन के पश्चात पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों का विराट पथ संचलन जीआईसी परिसर से शुरू हुआ। घोष की मधुर ध्वनि और अनुशासित कदमताल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरे स्वयंसेवकों का नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम में विभाग प्रचारक ओम प्रकाश, हरीश, चिंतामणि, अशोक, डॉ. सौरभ पाण्डेय, प्रवीण, आशीष, अंकित, सुमित, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, पूर्व विधायक धीरज ओझा, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह, पूर्व मंत्री मोती सिंह, पूर्व सांसद संगम लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, यथार्थ सिंह मुदित, रामजी मिश्रा, नागेंद्र मिश्रा, अशोक राय, महेश गुप्ता, अर्पित, डॉ. जे.पी. वर्मा, आलोक पांडे, पूर्णांशु ओझा, आनंद मिश्रा डबलू एवं के.डी. सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें