प्रतापगढ़ (ABK24NEWS)। समाजवादी पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए समाजवादी युवजन सभा में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की अनुमति तथा समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी की संस्तुति पर, जिला अध्यक्ष संजीव पटेल ने विधानसभा रानीगंज के सहजवार निवासी सुभाष चंद्र विश्वकर्मा (किशन) को समाजवादी युवजन सभा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

इस मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुभाष चंद्र विश्वकर्मा को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कमलेश विश्वकर्मा, राजीव विश्वकर्मा, मानवेंद्र सिंह पटेल, नीरज पासी, प्रदीप यादव, शैलेंद्र विश्वकर्मा, सतीश विश्वकर्मा, लालचंद विश्वकर्मा और सुरेश विश्वकर्मा सहित अनेक प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
नव-मनोनीत जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र विश्वकर्मा ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे तथा युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। इस नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं में समाजवादी पार्टी के प्रति नया जोश संचारित हुआ है।









