भगत सिंह की जयंती पर युवा क्रांति ने किया माल्यार्पण व रक्तदान शिविर का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

प्रतापगढ़ (ABK24NEWS)। अमर शहीद भगत सिंह जी की जन्मजयंती के अवसर पर सोमवार को युवा क्रांति संगठन द्वारा महासचिव ऋषभ शुक्ला के नेतृत्व में भगवा चुंगी स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संगठन की ओर से एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए युवा क्रांति के संस्थापक अखिलेश मिश्र ने कहा, “शहीद भगत सिंह जैसे अद्वितीय क्रांतिकारी मां भारती के ही आँचल में जन्म लेते हैं। अत्यंत कम उम्र में देशभक्ति का जज़्बा लेकर भारत माता को आज़ादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूत को हम सभी सादर नमन करते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि अपने पराक्रम, निडर स्वभाव, अदम्य साहस और क्रांति से भगत सिंह जी ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। उनका जीवन हर युवा के लिए प्रेरणापुंज है।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह के विचारों को जीवन में उतारने और राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर माल्यार्पण व श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनीष भारती, अच्युतानंद पाण्डेय, आनंद शर्मा, शरद त्रिपाठी, अविनाश मिश्रा, आशीष मिश्र, विकास यादव, अजय पाण्डेय, कमलेश पाण्डेय, शुभम शुक्ला, राहुल मिश्रा, राधे रोहण सरोज, अरविंद उपाध्याय, नीरज मिश्रा सहित संगठन के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें