अवैध कटान की कवरेज करने पर पत्रकार को घर चढ़कर दी जान से मारने की धमकी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ABK24NEWS

प्रतापगढ़। जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीरापुर गांव में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ एक समाचार पत्र के तहसील प्रभारी राकेश कुमार मिश्रा को हरे पेड़ों के अवैध कटान की खबर कवर करने की कोशिश भारी पड़ गई। दबंगों ने न केवल उनके साथ गाली-गलौज की, बल्कि उनके घर पहुँचकर असलहे के साथ जान से मारने की धमकी भी दी।

​पीड़ित पत्रकार राकेश कुमार मिश्रा के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 8 बजे गांव में हरे पेड़ों का कटान हो रहा था। जब उन्होंने एक पत्रकार के तौर पर इसकी जानकारी जुटानी चाही, तो दोपहर करीब 2 बजे आरोपी नितेश कुमार यादव उर्फ साधु यादव अपने साथियों के साथ उनके दरवाजे पर आ धमका। आरोप है कि नितेश ने हाथ में तमंचा लहराते हुए पत्रकार और उनके परिवार को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और कहा कि “ऐसे पत्रकारों को मैं जेब में रखता हूँ, जहाँ दिखोगे जान से मार दूँगा।” इस घटना से पत्रकार का परिवार दहशत में है। पीड़ित ने फतनपुर थाने में तहरीर देकर जान-माल की सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें