ABK24NEWS
प्रतापगढ़। सदर क्षेत्र के ग्रामसभा कमास में गुरुवार को भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर दोपहर 12:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
भक्ति संगीत की मधुर धुनों पर थिरकते श्रद्धालु और सिर पर आस्था का कलश लिए महिलाएं इस शोभा यात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं। यह यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्थानीय शिव मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना और परिक्रमा के बाद पुनः कथा स्थल पर संपन्न हुई।

अयोध्या से पधारे आचार्य श्री वेंकटेश जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस यात्रा में मुख्य यजमान अवधेश नारायण पांडेय सहित सुनील पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, राजेश मिश्रा और ग्राम प्रधान राम बरन मौर्य जैसे गणमान्य लोग शामिल हुए। कथा का रसपान प्रतिदिन सायं 3:00 बजे से 6:00 बजे तक किया जाएगा।









