पट्टी कोतवाली में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस महकमे में हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

​प्रतापगढ़ (ABK24NEWS)। पट्टी कोतवाली परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया, जब एक 22 वर्षीय युवक ने कोतवाली स्थित बाथरूम में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान अर्जुन के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

​मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक युवती को बरामद कर कोतवाली लाया था। युवती के पीछे-पीछे उसका कथित प्रेमी अर्जुन भी कोतवाली पहुंच गया। बताया जा रहा है कि इस मामले में युवती के बयानों के आधार पर पूर्व में भी मुकदमा दर्ज किया जा चुका था। हाल ही में दोबारा एफआईआर दर्ज होने से युवक काफी आहत और नाराज चल रहा था।

​कोतवाली परिसर में मौजूदगी के दौरान अर्जुन ने बाथरूम जाने की बात कही। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह बाहर नहीं निकला, तो पुलिसकर्मियों को संदेह हुआ। उन्होंने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जब दरवाजा खोला गया तो अंदर अर्जुन फंदे से लटका हुआ मिला। यह देखते ही कोतवाली में हड़कंप मच गया।

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

​प्रशासनिक स्तर पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना की सही परिस्थितियों का पता लगाने के लिए कोतवाली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पूरे घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है।

ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें