सपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, फल बांटे व किया वृक्षारोपण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • रानीगंज विधायक आरके वर्मा सहित तमाम दिग्गज नेताओं और पदाधिकारियों ने दीं शुभकामनाएं
  • वक्ताओं ने कहा- ‘पीडीए’ के जननायक अखिलेश यादव के नेतृत्व में मजबूत हो रहा है सामाजिक न्याय

(विनय पाठक)

प्रतापगढ़ (ABK24NEWS)। 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी का जन्मदिन आज बुधवार को मीराभवन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बेहद उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान उपस्थित पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों ने केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और अपने जनप्रिय नेता के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की मंगलकामना की।

पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के बाद सपाइयों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना और फल वितरित किए। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण भी किया गया।

सशक्त प्रहरी और प्रेरणास्रोत हैं अखिलेश यादव: आरके वर्मा

इस अवसर पर रानीगंज विधायक आरके वर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि ‘पीडीए’ (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) के जननायक श्री अखिलेश यादव जी समाजवादी विचारधारा के सशक्त प्रहरी और करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनके ही कुशल नेतृत्व में आज देश और प्रदेश में सामाजिक न्याय, संविधान, लोकतंत्र, किसान, नौजवान, महिला, गरीब और वंचित समाज की आवाज लगातार बुलंद हो रही है। वक्ताओं ने पूर्ण विश्वास जताया कि अखिलेश यादव जी के हाथों में समाजवादी आंदोलन नई ऊंचाइयों को छुएगा और प्रदेश में जनहित, चहुंमुखी विकास व आपसी भाईचारे की राजनीति को एक नई और सकारात्मक दिशा मिलेगी।

इनकी रही उपस्थित:

इस गरिमामयी अवसर पर पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह ‘मुन्ना यादव’, पूर्व विधायक राजकुमार पाल, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनीष पाल, आशुतोष पांडेय, सांसद के निजी सचिव जितेंद्र पटेल, संतोष यादव, भैयाराम पटेल, विनोद यादव, जावेद अख्तर, अनिल यादव, अश्वनी सोनी, सफात अहमद, संजय सरोज, संजय कलानी, अंकित यादव, हरीश शुक्ला, सुरेश जयसवाल, निसार अहमद, डॉ. राम बहादुर पटेल, शेर बहादुर यादव, रामधन यादव, अहमद अली, प्रकाशचंद्र उपाध्याय, अब्दुल हई, सुरेश यादव, विकास यादव, मानवेन्द्र पटेल, उत्तम सिंह, मोहम्मद जकी, उर्मिला यादव, धीरज यादव, प्रदीप सरोज, हरिश्चंद्र सरोज, जगदीश मौर्य, अरुण पाल, मुकेश पाल, राजकुमार यादव, रमेश यादव, राजबहादुर यादव, संजय यादव, आदर्श शुक्ला, प्रमोद पटेल, अमीरुल हक, इमरान सभासद, फैजान अहमद, मोहम्मद रईस, अमरपाल यादव, आजम राय, भैया राम यादव, पवन सरोज, अनिल गौतम, सचिन शर्मा, गंगादीन भुर्जी, पारसनाथ यादव, शिव बहादुर यादव, देवीलाल यादव, विपिन सरोज, राजू यादव सोखा, कन्हैया लाल गुप्ता, पवन मौर्य, राजेंद्र यादव, राजेश गौड़, अनूप यादव सहित भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें