ABK24NEWS
प्रतापगढ़। जूनियर बार एसोसिएशन (पुरातन), प्रतापगढ़ के वर्ष 2025-26 के वार्षिक चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। एल्डर कमेटी की देखरेख में रविवार को विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने उत्साह के साथ नामांकन फॉर्म खरीदे। कमेटी के अनुसार, पहले दिन अलग-अलग पदों के लिए कुल 30 फॉर्मों की बिक्री हुई।
अध्यक्ष और महामंत्री पद पर टिकी नजरें
चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले अध्यक्ष पद के लिए तीन दिग्गजों— शिशिर शुक्ल, हरिकेश बहादुर सिंह और विवेक कुमार शुक्ल ने फॉर्म खरीदे हैं। वहीं, महामंत्री पद के लिए कौशलेंद्र कुमार त्रिपाठी (दीपक) ने अपनी दावेदारी पेश की है।
अन्य पदों के लिए प्रमुख दावेदार
नामांकन फॉर्म खरीदने वाले प्रमुख प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है:
उपाध्यक्ष: रमेश राव (टोपी)
कनिष्ठ उपाध्यक्ष: अजय प्रताप सिंह, राम पूजन पटेल, रिजवान हुसैन, मनोज कुमार बरनवाल, आलोक चन्द्र द्विवेदी, हरदेव कनौजिया, विनोद कुमार चतुर्वेदी और वीर विक्रम सिंह।
संयुक्त मंत्री (प्रशासन): अभिनव प्रताप सिंह (लल्ला) और ओम प्रकाश तिवारी (ओ.पी.)।
संयुक्त मंत्री (प्रकाशन): सतीश कुमार तिवारी (भारत)।
कोषाध्यक्ष: विनोद कुमार।
कार्यकारिणी में भी भारी उत्साह
वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पदों के लिए भी वकीलों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए धीरेन्द्र कुमार तिवारी, धीरेन्द्र कुमार शर्मा, राकेश कुमार गुप्ता, चन्द्र कांत यादव, अनीष कुमार गुप्ता, सत्य नारायण सिंह और सुरेन्द्र कुमार मिश्रा ने फॉर्म लिए हैं। वहीं, कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए अभिनव मिश्रा, आशीष कुमार मिश्रा, राम विक्रम सिंह, आलोक शुक्ल (गर्ग), मनीष मिश्रा और पंकज कुमार शर्मा मैदान में हैं।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन देव नारायण शुक्ल और सदस्यगण जगत बहादुर सिंह, श्रीनाथ गुप्ता, मो. रफीक खाँ, राधेश्याम मिश्र एवं प्रेस प्रवक्ता विजय शंकर त्रिपाठी की मौजूदगी में प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कमेटी ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।









