नन्द के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की… के उद्घोष से गुंजायमान हुआ चिलबिला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ABK24NEWS 

प्रतापगढ़। चिलबिला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर नन्द महोत्सव, ऋषभदेव अवतार और भक्त प्रहलाद की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। जैसे ही पंडाल में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया, श्रद्धालु ‘नन्द के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की’ गीतों पर झूम उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

​व्यासपीठ से कथा व्यास आचार्य सचिन कौशिक महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण हर किसी के भाग्य में नहीं होता, जिस पर भगवान की विशेष कृपा होती है वही इस अमृत का पान कर पाता है। उन्होंने प्रहलाद चरित्र के माध्यम से बताया कि ईश्वर सदैव अपने भक्तों की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं।

​कथा में मुख्य यजमान सियाराम जायसवाल एवं उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी ने सपरिवार पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर जायसवाल समाज के जिलाध्यक्ष श्यामजी जायसवाल, आशीष जायसवाल, मधुरेश जायसवाल, राजू जायसवाल, राजा जायसवाल, राजेश जायसवाल और श्यामू जायसवाल सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। 19 जनवरी से शुरू हुई यह कथा आगामी 26 जनवरी को हवन-पूजन के साथ संपन्न होगी, जबकि 27 जनवरी को विशाल भंडारे (भात) का आयोजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक चिलबिला में अनवरत जारी है।

ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें