मनचलों और स्टंटबाजों पर पुलिस का शिकंजा, 3 नामजद समेत 53 पर एफआईआर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ABK24NEWS 

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले के दिलीपपुर थाना क्षेत्र में हुड़दंग मचाने, महिलाओं से अभद्रता करने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डालने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चौकी इंचार्ज अनुपम पटेल की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और करीब 50 अज्ञात युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

दर्ज एफआईआर के मुताबिक, रानीगंज के श्रीपुर जामताली निवासी लवकुश ओझा, दिलीपपुर के पूरे लोकमनि निवासी रवि दुबे और विनीत कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि ये युवक सार्वजनिक सड़कों पर तेज रफ्तार बाइक से स्टंट करते थे और राह चलती महिलाओं व युवतियों पर फब्तियां कसते थे। इन हरकतों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जाता था, जिससे क्षेत्र में दहशत और असुरक्षा का माहौल था। चौकी इंचार्ज अनुपम पटेल ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। अज्ञात युवकों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 

ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें