पापों से मुक्ति दिलाने के लिए हुआ प्रभु यीशु का जन्म: फादर प्रेम प्रकाश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ABK24NEWS (विनय पाठक)

– क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कैरल गीतों से गूंजा होली रोजरी चर्च।

प्रतापगढ़। (24 दिसंबर 2025) क्रिसमस की पूर्व संध्या पर आज स्थानीय होली रोजरी चर्च में मसीही समुदाय द्वारा हर्षोल्लास के साथ प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रात्रि 11:00 बजे आनंद गीतों (क्रिसमस कैरल) के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में समुदाय के लोग शामिल हुए।

कैरल गीतों का महत्व: मान्यता है कि प्रभु यीशु के जन्म के समय स्वर्गदूतों की सेना ने उनके आगमन का संदेश गाकर सुनाया था। उसी पावन स्मृति में आज भी उनके जन्म से पूर्व कैरल गाने की परंपरा निभाई जाती है। मधुर कैरल गीतों के पश्चात विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की गई।

परमेश्वर का संदेश: सभा को संबोधित करते हुए फादर प्रेम प्रकाश लकरा ने कहा, “प्रभु यीशु का जन्म समस्त मानव जाति को पापों से मुक्ति दिलाने के लिए हुआ था। परमेश्वर ने अपने इकलौते पुत्र को धरती पर इसलिए भेजा ताकि मनुष्य पाप मुक्त होकर एक पवित्र जीवन जी सके। हमें पूर्ण श्रद्धा और शुद्ध हृदय के साथ प्रभु का स्वागत करना चाहिए।”

उत्साह का माहौल: प्रार्थना के अंत में चर्च परिसर “मैरी क्रिसमस” के नारों से गूंज उठा और लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर प्रभु के जन्म की बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से फादर ग्रेगरी, सिस्टर एलसी, सिस्टर लीना, चंद्रा डिसूजा, रीता लियू, रोडल्फ जुलियस, संतोष दास, अनामिका अल्बिअन, हर्षित जूलियस, अजय एल्बियन, माइकल डिसूजा, नीरज एंडरसन, अर्चित बनर्जी, अर्पित बनर्जी, अंथोनी जूलियस, क्लीमेंट डिसूज़ा, निशांत डिसूज़ा, प्रशांत डिसूज़ा, जॉन कुजूर, आशीष जूलियस, डॉ संगीता डिसूज़ा एवं डॉ प्रशोभ पॉल डिसूजा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें