ABK24NEWS
लखनऊ। (24 दिसम्बर 2025)। विधानसभा में आज प्रदूषण के मुद्दे पर जोरदार बहस देखने को मिली। सपा विधायक आरके वर्मा ने सदन में दावा किया कि कानपुर का AQI 400 के पार पहुंच चुका है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने तुरंत आपत्ति जताई और कहा “गुमराह मत करिए, कानपुर का AQI 100 के पार नहीं है।”
महाना ने विधायक से कहा “मोबाइल निकालकर चेक करिए, मैं खुद कानपुर से आता हूं। आप अपने शहर का नाम लीजिए।”
इसके बाद विधायक आरके वर्मा ने कहा— “ठीक है, तो प्रयागराज का AQI 432 है।”
इस पर स्पीकर ने खुद मोबाइल पर AQI चेक किया और बताया— “कानपुर का AQI 149 है। आपका AQI भी आपके हिसाब से बढ़ा हुआ है। आप डॉक्टर हैं, पूरे प्रदेश का AQI एक जैसा कैसे हो सकता है? जहां आप रहेंगे, वहीं गहरा प्रदूषण फैलाएंगे।”
AQI के आंकड़ों को लेकर सदन में कुछ देर तक माहौल गरमाया रहा।








