अंग्रेजो की पराधीनता से भारत को मुक्ति दिलाने का महामन्त्र रहा है “वन्दे मातरम्” : केशव प्रसाद मौर्य

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ABK24NEWS 

  • वन्देमातरम् पर यूपी विधान सभा मे चर्चा।

लखनऊ। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विधानसभा में विशेष चर्चा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह देश की आजादी के आन्दोलन मे भाग लेने वाले महान क्रान्तिकारियो को नमन करते हैं, कहा कि जिन्होने फांसी के फंदे को चूम लिया, उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

उन्होंने कहा कि वन्देमातरम् आजादी का महामन्त्र है, वन्देमातरम सन्यासी विद्रोह की आग है, वन्देमातरम् भारत की शास्वत चेतना है, अंग्रेजो की पराधीनता से भारत को मुक्ति दिलाने का महामन्त्र रहा है। वन्दे मातरम् विकसित भारत- विकसित उत्तर प्रदेश का मन्त्र होने वाला है। वन्दे मातरम का मतलब है, भारत माता की जय। नौजवानों के उज्जवल भविष्य के लिए, बिना भेदभाव सबका साथ- सबका विकास, हो रहा, यही वन्दे मातरम है
देश के दुश्मनो के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक हो, एयर स्ट्राइक हो, आपरेशन सिन्दूर हो, यही वन्दे मातरम है। उत्तर प्रदेश मे 15 करोड़ व देश मे 80 करोड़ से अधिक लोगो को बिना भेदभाव प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन मिले, यही वन्दे मातरम है, कहा कि यह भारत की एकता की ताकत है, इसे जानो, समझो और स्वीकार करो। कहा कि विपक्ष तुष्टिकरण की राजनीति करना बन्द करे।
वन्दे मातरम गीत के जहां 150 वर्ष पूर्ण हुये है, वहीं भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जन्म जयन्ती है, लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जन्म जयन्ती है। कहा कि बचपन मे हम देश प्रेम का यह गीत गाते थे-

-“चन्दन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है, हर बाला देवी की प्रतिमा, बच्चा बच्चा राम है”। कहा कि वन्देमातरम स्वतन्त्रता सेनानियों ने बोला तो यह मन्त्र सिद्ध हुआ, अंग्रेजो को भारत छोड़कर जाना पड़ा, यह वन्देमातरम की ताकत है।

ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें