डीएम-एसपी कार्यालय का घेराव कर परशुराम सेना ने सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • फर्जी मुकदमा वापस लेने और पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग को लेकर गरमाई राजनीति।

 

विनय पाठक:

प्रतापगढ़ (ABK24NEWS)। पट्टी कोतवाली क्षेत्र की घटना में पीड़ित लड़की के परिजनों पर दर्ज मुकदमे के विरोध में सोमवार को राष्ट्रीय परशुराम सेना ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) का घेराव कर ज्ञापन सौंपा और निर्दोष ब्राह्मण परिवार पर दर्ज मुकदमे को तत्काल समाप्त करने की मांग की।

यह प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला (एडवोकेट) की उपस्थिति और प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी (एडवोकेट) के नेतृत्व में हुआ। सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कचेहरी परिसर में ‘जय परशुराम’ के नारे लगाते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।

संगठन की मुख्य मांगें:

फर्जी मुकदमा रद्द हो: पीड़ित नाबालिग लड़की के परिजनों पर दर्ज किए गए झूठे मुकदमे को तत्काल समाप्त किया जाए।

पॉक्सो (POSCO) एक्ट की जांच: मामले से जुड़े मृतक व्यक्ति के परिजनों की संलिप्तता की गहन जांच कर उनका नाम एफआईआर में शामिल किया जाए।

आर्थिक मदद व सुरक्षा: पीड़ित लड़की और उसके परिवार को उचित आर्थिक सहायता दी जाए तथा ब्राह्मण परिवार को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि किसी भी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने पूरी घटना की मजिस्ट्रियल जांच कराकर निष्पक्ष एवं उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

प्रदर्शन में ये रहे मौजूद:

प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला एडवोकेट, प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी एडवोकेट, अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष अनिल पाण्डेय एडवोकेट, प्रवीण मिश्रा, आशीष शुक्ला, हरीश शुक्ला एडवोकेट, धर्मराज सिंह, लल्लू बाली एडवोकेट समेत संगठन के भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें