पेंशन विसंगतियों के खिलाफ डिप्लोमा इंजीनियर्स का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ABK24NEWS (विनय पाठक)।

प्रतापगढ़। सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग के प्रान्तीय आवाहन पर मंगलवार को जनपद के समस्त डिप्लोमा इंजीनियरों ने अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरी। सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में आयोजित एक दिवसीय धरने में इंजीनियरों ने 8वें वेतन आयोग के गठन और पेंशन नीतियों में भेदभाव को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया। धरने की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष इंजीनियर रवि कुमार सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन जनपद सचिव इंजीनियर अभय राज यादव द्वारा किया गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारत सरकार द्वारा 8वें वेतन आयोग के नोटिफिकेशन में पेंशन पुनरीक्षण और अन्य लाभों को लेकर जो अस्पष्टता दिखाई गई है, वह सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ अन्याय है। उन्होंने मांग की कि पेंशन को गैर-अंशदायी और गैर-वित्त पोषित बताने वाले अंश को तत्काल हटाया जाए।

धरना स्थल पर सभा के बाद सभी इंजीनियर एकजुट होकर जुलूस की शक्ल में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया। इंजीनियरों का कहना है कि यदि पेंशनरों के साथ हो रहे इस भेदभाव को दूर नहीं किया गया, तो असंतोष और अधिक बढ़ेगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से इं. गोविन्द राज, रमा शंकर भट्ट, मनोज कुमार वर्मा, राजू कान्त चौधरी, जितेन्द्र कुमार, अरविन्द सिंह यादव, सोनू कुमार, अंकुर द्विवेदी, चन्द्र भूषण सिंह, मनीष पटेल, अभिषेक कुमार, अमित कुमार, सुरेश पटेल, अजय तिवारी, सुरेश कुमार, दीपक गौड़ और अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें