कड़ाके की ठंड में गरीबों को मिला सरकारी ‘कवच’, कंबल पाकर खिले असहायों के चेहरे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ABK24NEWS

प्रतापगढ़। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने खुद संभाली राहत की कमान, गांव-गांव जाकर बांटे कंबल

प्रतापगढ़। भीषण शीत लहर और कड़ाके की ठंड से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। मंगलवार को जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने जनपद के सरायदली, बेनीपुर, ईश्वरपुर, रामपुर और टेकार गांव का दौरा किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्राप्त कंबलों का वितरण करीब 200 पात्र एवं असहाय ग्रामीणों के बीच किया गया। भीषण ठंड के बीच कंबल का सहारा पाकर ग्रामीणों के चेहरे खुशी से चमक उठे।

​इस अवसर पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी गरीब ठंड में असुरक्षित न रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कंबलों की और आवश्यकता होगी, तो पुनः मांग पत्र भेजकर हर जरूरतमंद को लाभान्वित किया जाएगा। डीएम ने मौके पर ही एसडीएम नैन्सी सिंह को निर्देशित किया कि वे दूरस्थ ग्रामों में जाकर पात्रों की पहचान करें और वितरण सुनिश्चित करें।

​इसी क्रम में एसडीएम नैन्सी सिंह और नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्र तिवारी ने रजवाड़ी चौराहा पहुंचकर नेवादा कला, कोइलिया, रजवाड़ी, शिवराजपुर और कटाता ग्राम के गरीबों को कंबल बांटे। कार्यक्रम में राजस्व निरीक्षक त्रिभुवन मिश्रा, आशाराम, लेखपाल गयाशंकर, रंजीत सरोज सहित अन्य राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें