नवाबगंज: किराए के कमरे में युवक ने लगाया मौत को गले, क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ABK24NEWS

कालाकांकर (प्रतापगढ़)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के आलापुर गांव में एक युवक द्वारा अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान आलापुर निवासी आकाश साहू के रूप में हुई है, जो आलापुर चौराहे पर ही किराए का कमरा लेकर किराने की दुकान चलाता था।

घटनाक्रम के अनुसार, शनिवार रात आकाश खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। रविवार सुबह जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला, तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा। वहां का दृश्य देख परिजनों के होश उड़ गए; आकाश का शव फंदे से लटका हुआ था।

सूचना मिलते ही नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर रहे आकाश की अभी शादी नहीं हुई थी। युवक के इस आत्मघाती कदम से परिजनों में कोहराम मचा है और स्थानीय क्षेत्र में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

पुलिस का बयान:

नवाबगंज थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

 

ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें