ABK24NEW
(विनय पाठक)
- बाल-बाल बचा दुकानदार, त्वरित कार्रवाई के लिए अज्ञात हमलावरों पर FIR दर्ज, कानून का शिकंजा कसने की तैयारी
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ में सिटी रोड के सिविल लाइन शिव मंदिर के बगल स्थित क्लासिक जनरल स्टोर पर मामूली विवाद के बाद हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को पकड़ने के लिए कमर कस ली है।

क्या हुई घटना?
सिटी रोड निवासी मोहम्मद हुसैन की जनरल स्टोर दुकान पर दो बुलेट सवार युवक परफ्यूम खरीदने आए थे। एक युवक ने परफ्यूम को बार-बार खुद पर स्प्रे किया, जिस पर दुकानदार ने एतराज जताया। इस पर युवक आग बबूला हो गया और धमकी देकर चला गया। कुछ ही देर बाद, चार मोटरसाइकिल पर सवार लगभग 8 हमलावर वापस लौटे और उन्होंने दुकानदार को मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया।
दुकानदार ने दिखाई सूझबूझ
दुकानदार मोहम्मद हुसैन ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत हल्ला मचाया और बस अड्डे की ओर भाग निकले, जिससे उनकी जान बच गई।

पुलिस की मुस्तैदी
घटना की जानकारी मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस तत्काल हरकत में आई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और गहन जांच के लिए SOG (विशेष अभियान समूह) की सहायता भी ली जा रही है। पीड़ित दुकानदार ने नगर कोतवाली में लिखित तहरीर दी है, जिसके आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों की मदद से जल्द ही सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।








