रानीगंज-प्रतापगढ़(ABK24NEWS)।
रानीगंज नगर पंचायत (मुँगरा बादशाहपुर रोड) स्थित निज-निवास पर आगामी 24 अक्टूबर 2026 से भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। आठ दिनों तक चलने वाला यह धार्मिक अनुष्ठान 31 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 02:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक निश्चित किया गया है।
इस पावन अवसर पर व्यास पीठ पर प्रख्यात कथा-वाचक जगद्गुरु स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज (श्री रामलला सदन देवस्थान, अयोध्या धाम) विराजमान होकर श्रद्धालुओं को अपने श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का संगीतमय रसपान कराएंगे।
आयोजन की मुख्य यजमान पूर्व कैबिनेट मंत्री (उ.प्र. शासन) प्रो. शिवाकान्त ओझा एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. श्रीमती माधुरी ओझा हैं।

दैनिक कथा एवं उत्सवों की रूपरेखा:
- 24 अक्टूबर (शनिवार): कलश-यात्रा, देवताओं का आह्वान एवं भागवत-माहात्म्य।
- 25 अक्टूबर (रविवार): नारद, भीष्म-चरित्र व राजा परीक्षित को शाप।
- 26 अक्टूबर (सोमवार): कर्दम, सती व ध्रुव-चरित्र।
- 27 अक्टूबर (मंगलवार): प्रह्लाद-चरित्र, वामन-अवतार, राम-चरित्र एवं कृष्ण-जन्मोत्सव।
- 28 अक्टूबर (बुधवार): बाललीला, माखनलीला व गोवर्धनधारण।
- 29 अक्टूबर (गुरुवार): कंस-वध व रुक्मिणी-विवाहोत्सव।
- 30 अक्टूबर (शुक्रवार): सुदामा-चरित्र, परीक्षित-मोक्ष व व्यास-पूजन।
- 31 अक्टूबर (शनिवार): हवन एवं दोपहर 12 बजे से विशाल महाप्रसाद भंडारा।

आयोजक परिवार (पं. कृष्णकान्त ओझा व समस्त ओझा परिवार) ने क्षेत्र के सभी सनातन धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर कथा का श्रवण करने तथा महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य का भागी बनने का विनम्र अनुरोध किया है।









