प्रतापगढ़ में नेशनल हाईवे पर नेग मांगने को लेकर विवाद, किन्नरों समेत 6 गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

​प्रतापगढ़ (ABK24NEWS)।

मानिकपुर थाना क्षेत्र के सभागंज तिराहे पर स्थित वंशी स्वीट हाउस के सामने नेशनल हाईवे पर नेग मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्ष आमादा फौजदारी होकर शांति व्यवस्था भंग करने पर उतारू हो गए। मौके पर जुटी भीड़ के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी बाधित होने लगा। सूचना मिलते ही थाना मानिकपुर पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

​पुलिस ने लगातार समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्षों के उत्तेजित बने रहने और शांति व्यवस्था खतरे में पड़ने के कारण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 06 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत चालानी रिपोर्ट तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रेषित कर दिया है।

​गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल छह लोगों को हिरासत में लिया है:

  • ​प्रथम पक्ष: रेखा उर्फ नन्हे (निवासी रहमत अली का पुरवा, मानिकपुर) और घनश्याम यादव (निवासी पूरे पनिगौ, मानिकपुर)।
  • ​द्वितीय पक्ष: हसीना, रेशमा (दोनों निवासी मिरगढवा, मानिकपुर), सत्यम (निवासी सैम, जालौन) और रेखा (निवासी याकूबपुर, औरैया)।

​पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, मिशन शक्ति टीम और पुलिस बल ने यह सख्त कार्रवाई की है। गिरफ्तार सभी आरोपियों की नियमानुसार तलाशी ली गई और उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें