भव्य कलश यात्रा के साथ कनावां में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ABK24NEWS

  • जय श्रीराम और राधे-राधे के जयघोष से गुंजायमान हुआ क्षेत्र, गोरक्षपीठ के योगी शंभूनाथ शास्त्री करा रहे कथा श्रवण

कुंडा, प्रतापगढ़। तहसील क्षेत्र के कनावां गांव में शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के बीच सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन निकाली गई भव्य कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया।

आकर्षण का केंद्र रही कलश यात्रा

कलश यात्रा कथा स्थल से शुरू होकर बाबूपुर, आधार का पुरवा सहित विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए पुनः कथा पंडाल पहुंची। यात्रा में डीजे, ढोल-नगाड़े, घोड़े और सुसज्जित रथ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। सिर पर कलश धारण किए, पीले वस्त्रों में सजी महिलाओं की लंबी कतार और ‘जय श्रीराम’, ‘राधे-राधे’ व ‘हरि नाम’ के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना

कथा पंडाल में यात्रा के पहुंचने पर मुख्य कथावाचक योगी शंभूनाथ शास्त्री जी महाराज (गोरक्षपीठ गोरखनाथ धाम, गोरखपुर) ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत कलश स्थापना एवं पूजन संपन्न कराया। इसके उपरांत श्रीमद्भागवत कथा का रसपान शुरू हुआ।

भागवत कथा से आता है जीवन में सकारात्मक बदलाव: योगी शंभूनाथ

अपने प्रथम दिन के प्रवचन में पूज्य महाराज श्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। यह समाज में नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना का संचार करती है। कथा श्रवण से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है।

इन्होंने निभाई मुख्य भूमिका

धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान सुशीला देवी एवं सुंदरलाल विश्वकर्मा हैं। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में ममता विश्वकर्मा, संजीव विश्वकर्मा, अश्मि विश्वकर्मा, पूनम, सोनम विश्वकर्मा, सुषमा और लक्ष्मी विश्वकर्मा सहित परिवार के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

इनकी रही उपस्थित

इस पावन अवसर पर ग्राम प्रधान संजय सिंह, राजू सिंह, शिक्षक सत्येंद्र विश्वकर्मा, पारसनाथ, प्रेम विश्वकर्मा, रामराज विश्वकर्मा (बब्बू), अनुज विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, सौरभ विश्वकर्मा, पप्पू भाई, बब्लू, आकाश विश्वकर्मा, भोले, निधि विश्वकर्मा, पुष्पा विश्वकर्मा, सुनीता समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें