नए उत्तर प्रदेश में प्रतिभा को पारदर्शिता और परिश्रम को सम्मान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ABK24NEWS

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 (UPPSC) के अंतर्गत चयनित 932 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। ये नियुक्तियां प्रदेश के 21 विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण पदों के लिए की गई हैं।

इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रतिभाओं को अवसर, परिश्रम को सम्मान, सशक्त युवा, बदलते उत्तर प्रदेश की पहचान है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि आज के नए उत्तर प्रदेश में हर युवा की प्रतिभा को पारदर्शिता का मंच और उसके परिश्रम को सम्मानजनक अवसर मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ईमानदार, निष्पक्ष और भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती प्रक्रिया आज युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का सबसे बड़ा माध्यम बनी है। उन्होंने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें पूरी निष्ठा के साथ प्रदेश के विकास और जन-सेवा में जुटने का आह्वान किया।

ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें