प्रतापगढ़ में पांच दिवसीय ‘श्री श्री गौर निताई कृष्ण बलराम पदयात्रा’ का भव्य आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ABK24NEWS

प्रतापगढ़। श्री श्री जगन्नाथ मंदिर समिति (श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट) के तत्वावधान में क्षेत्र में पहली बार ऐतिहासिक ‘श्री श्री गौर निताई कृष्ण बलराम पदयात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। यह पांच दिवसीय धार्मिक एवं सनातनी समरसता पदयात्रा 25 फरवरी 2026 (बुधवार) से शुरू होकर 01 मार्च 2026 तक चलेगी।

​यह पदयात्रा श्री श्री जगन्नाथ मंदिर के प्रमुख श्री सेवानिधि गौरांग दास के नेतृत्व में निकाली जाएगी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना जगाना, नैतिक मूल्यों का उत्थान और ऊँच-नीच व जातिवाद के भेदभाव को मिटाकर शांति व सद्भाव का संदेश फैलाना है।

पदयात्रा का विस्तृत कार्यक्रम:

​पदयात्रा का शुभारंभ 25 फरवरी को सुबह 10 बजे श्री श्री जगन्नाथ मंदिर, ग्राम गोईं से होगा। पांच दिनों तक चलने वाली इस यात्रा का मार्ग और पड़ाव निम्नवत रहेंगे:

  • 25 फरवरी: दोपहर का प्रसाद उडैयाडीह में और रात्रि विश्राम विवाह मण्डप, पट्टी में (शाम 7 बजे)।
  • 26 फरवरी: दोपहर का प्रसाद परसनी बाजार और रात्रि विश्राम शीतलागंज (शाम 6 बजे)।
  • 27 फरवरी: दोपहर का प्रसाद श्री राम जानकी मंदिर, महुली और रात्रि विश्राम कुमार पैलेस, प्रतापगढ़ (शाम 6 बजे)।
  • 28 फरवरी: दोपहर का प्रसाद गोपालापुर और रात्रि विश्राम संकल्प मैरिज गार्डन, पृथ्वीगंज (शाम 6 बजे)।
  • 01 मार्च: यात्रा का समापन रानीगंज में दोपहर प्रसाद के बाद शाम 6 बजे जामताली बाजार में होगा।

भक्तों से जुड़ने की अपील

​ट्रस्ट के सदस्य आनंद शर्मा ने बताया कि यह पदयात्रा केवल एक आयोजन नहीं है, बल्कि अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का एक सामूहिक प्रयास है। उन्होंने क्षेत्र के समस्त सनातनी भाई-बहनों और भक्तों से परिवार सहित इस भव्य यात्रा में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।

​पदयात्रा में सहयोग और अधिक जानकारी के लिए श्रद्धालु मोबाइल नंबर 9671223655 या 9382863228 पर संपर्क कर सकते हैं।

ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें