यूपीएमएसआरए प्रतापगढ़ इकाई का अधिवेशन संपन्न, बीरपाल निर्विरोध सचिव व विकल अध्यक्ष चुने गए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ABK24NEWS (विनय पाठक)

प्रतापगढ़। शहर के एमडीपीजी कॉलेज में रविवार को उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (यूपीएमएसआरए) की प्रतापगढ़ इकाई का वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन में दवा प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार के चार लेबर कोड्स के खिलाफ जमकर आवाज उठाई और इसे श्रमिक विरोधी बताया।

राज्य केंद्र से आए पर्यवेक्षकों कॉम. अरुण सिंह, कॉम. आनंद शर्मा और कॉम. आशुतोष त्रिपाठी की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें कॉम. बीरपाल सिंह को निर्विरोध सचिव चुना गया। वहीं, कॉम. विकल पांडेय को अध्यक्ष और शिवेश सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा राजकुमार तिवारी व विनय ओझा उपाध्यक्ष, विजयकांत मिश्रा व आशीष पांडेय सह सचिव चुने गए।

आठ सदस्यीय कार्यकारिणी में राकेश शर्मा, अनिल पटेल, रोहित मिश्रा, राहुल मिश्रा, राजीव यादव, पंकज श्रीवास्तव, दशरथ यादव और अजय यादव को शामिल किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने दवा प्रतिनिधियों के हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।

ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें