प्रतापगढ़: गोकुला ने जीती अंतर जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता, खिलाड़ियों को मिले नकद पुरस्कार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

​ABK24NEWS (विनय पाठक)

प्रतापगढ़। राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज (GIC) के मैदान पर रविवार को तृतीय अंतर जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। 18 टीमों की भागीदारी वाली इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह ने सुबह 11:30 बजे फीता काटकर किया। इस अवसर पर सदर विधायक माननीय राजेंद्र कुमार मौर्य मुख्य अतिथि एवं प्रधानाचार्य डॉ. कुल श्रेष्ठ तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

​पूरे दिन चले रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल मैच गोकुला और मलखानपुर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें गोकुला ने जीत दर्ज की। सीनियर रेफरी विनोद कुमार यादव के निर्देशन में हुए इस मैच का बड़ी संख्या में दर्शकों ने आनंद लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 5100 रुपये और उपविजेता को 3100 रुपये के साथ ट्रॉफी व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

​मुख्य आयोजक इंजीनियर राम अचल मौर्य (राष्ट्रीय अध्यक्ष, मौर्य बंधुत्व क्लब भारत) ने सभी का आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में कमेंटेटर अमित, दानिश, गुल हसन एडवोकेट, अभय राज, संदीप श्रीवास्तव, गंगा पांडेय, राम सजीवन वर्मा, विशाल सिंह, बसंत लाल मौर्य और अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें