ABK24NEWS (बृजेश विश्वकर्मा)
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद की बहू ने सात समंदर पार नहीं, बल्कि देश के दूसरे बड़े राज्य महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर जिले का नाम रोशन किया है। जनपद के डेरवा बाजार के समीप स्थित भावनपुर गांव की बहू श्रीमती प्रियंका विश्वकर्मा ने अमरावती जिले की चांदूर रेलवे नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर शानदार जीत हासिल की है।
प्रियंका विश्वकर्मा, मूल रूप से भावनपुर निवासी श्री निलेश विश्वकर्मा की धर्मपत्नी हैं। जैसे ही उनकी जीत की खबर प्रतापगढ़ पहुंची, क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रियंका की यह जीत न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह प्रतापगढ़ के संस्कारों और विश्वकर्मा समाज के बढ़ते राजनैतिक कद का भी प्रतीक है।
चुनाव परिणामों के बाद से ही प्रियंका विश्वकर्मा और उनके पति निलेश विश्वकर्मा को सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजनों ने इस जीत को क्षेत्र की जनता के विश्वास और कर्मठता की जीत बताया है।
विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता कमलेश विश्वकर्मा, अंशिका विश्वकर्मा, हिमांशु विश्वकर्मा, रामराज विश्वकर्मा, अमर बहादुर विश्वकर्मा, अमरजीत विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा सहित तमाम लोगों ने हर्ष जताते हुए बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।








