ABK24NEWS (आशुतोष त्रिपाठी)
- युवा क्रांति ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।
प्रतापगढ़। स्वामी विवेकानंद की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर सोमवार को ‘युवा क्रांति’ के कार्यकर्ताओं ने नगर के विवेकानंद चौराहे पर स्थापित स्वामी जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। युवा क्रांति के उपाध्यक्ष विकास यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक धीरज ओझा ने प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का व्यक्तित्व सनातन विचारधारा से अभिसिंचित था। उन्होंने अपनी आध्यात्मिक शक्ति और विचारों से विदेशी धरती पर सनातन धर्म, संस्कृति और सभ्यता का गौरव बढ़ाया। शिकागो के विश्व धर्म संसद में उनके भाषण ने समूचे हिंदुस्तान को गौरवान्वित किया था। धीरज ओझा ने आगे कहा कि अपनी संस्कृति और सभ्यता को आत्मसात करना ही स्वामी जी को सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर सुशील चंद्र शुक्ल, अखिलेश मिश्रा, मनीष भारती, आशीष मिश्रा, अच्युतानंद पाण्डेय, ऋषभ शुक्ला, राहुल मिश्रा, शरद त्रिपाठी, राधे रोहन, अंकित हिन्दू, आशुतोष दुबे और शुभम शुक्ला सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








