प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वीरापुर बाजार में जानलेवा हमला करने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ABK24NEWS

प्रतापगढ़। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फतनपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वीरापुर बाजार में कैमरा लगाने के विवाद में हुई मारपीट, पत्थरबाजी और जानलेवा हमले के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है।

क्या था मामला?

​बीती 19 दिसंबर 2025 को फतनपुर थाना क्षेत्र के वीरापुर बाजार में सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई थी। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी और जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 300/2025 के तहत बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था।

पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी

​पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेन्द्र लाल और क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मनीष कुमार त्रिपाठी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर संदिग्धों की घेराबंदी की। उपनिरीक्षक सुनील गुप्ता और उनकी टीम ने वीरापुर बाजार से ही चारों नामजद अभियुक्तों को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

​गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सभी वीरापुर गांव के ही निवासी हैं:

  1. सोनू जायसवाल (29 वर्ष): इसके पास से हमले में इस्तेमाल रॉड बरामद हुई।
  2. भोला जायसवाल (28 वर्ष): पूर्व में भी बाल श्रम और मारपीट के मामले दर्ज हैं।
  3. रिषभ जायसवाल (20 वर्ष): घटना में सक्रिय संलिप्तता।
  4. गुलाबचन्द्र (47 वर्ष): इस पर पुलिस टीम पर हमला और बलवे सहित कुल 5 मुकदमे दर्ज हैं।

अपराधिक इतिहास: पुराने खिलाड़ी हैं आरोपी

​पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं। मुख्य आरोपी गुलाबचन्द्र पर पहले से 7-सीएलए एक्ट और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं सोनू और भोला पर भी फतनपुर थाने में मारपीट और बलवे के कई मुकदमे पहले से लंबित हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम:

  • उ0नि0 सुनील गुप्ता (थाना फतनपुर)
  • ​हे0का0 मो0 आरिफ
  • ​का0 अजय यादव, का० ध्रुवेश कुमार

पुलिस का संदेश: जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने वाले और कानून को हाथ में लेने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें