- कुण्डा के दिलेरगंज में बह रही है भक्ति की बयार
प्रतापगढ़। बाबा हौदेश्वर नाथ धाम क्षेत्र के शुकुलपुर दिलेरगंज में समाजसेवी गुल्लू मिश्रा के संयोजकत्व में आयोजित कथा से क्षेत्र में भक्ति की बयार बह रही है। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक डॉक्टर श्याम सुंदर पाराशर जी महाराज ने तीसरे दिन की कथा सुनाते हुए कहा कि सृष्टि की उत्पत्ति ब्रह्मा जी के द्वारा हुई। जिन्होंने भगवान विष्णु की नाभि से जन्म लिया और ब्रह्मांड की रचना की। ध्रुव के वैराग्य और भगवान की तपस्या के माध्यम से उन्होंने कैसे राज-पाट और अपनी मां को प्राप्त किया। महाराज जी ने प्रहलाद चरित्र और नरसिंह अवतार की कथा भी सुनाई गई। जिसमें राक्षस राजा हिरण्यकश्यप के पुत्र प्रहलाद की अटूट भक्ति और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार द्वारा उनकी रक्षा करने की कथा सुनाई गई। सती चरित्र के माध्यम से पिता दक्ष द्वारा शिव का अपमान करने पर देवी सती के यज्ञ में आत्मदाह का प्रसंग का मार्मिक चित्रण प्रस्तुत किया। वैराग्य के महत्व को भी बताया कि वैराग्य के माध्यम से संसार में रहते हुए भी मोहमाया से दूर रहने और भक्ति के द्वारा जीवन को सफल बनाने की शिक्षा दी गई। इस दौरान बबलू सिंह पूर्व प्रमुख कुंडा, सुरेश पांडेय, डॉ राजीव त्रिपाठी, डॉ रोहित सिंह कुंडा, दीपू सिंह, मनीष पांडेय, सतेन्द्र सिंह, दुर्गेश पांडेय, सज्जन शुक्ल प्रधान, सौरभ चतुर्वेदी, अंकित मिश्र, डोनी मिश्र, बबलू मिश्र, अतुल मिश्र, सतीश मिश्र, कमलेश शुक्ल, राजेंद्र दि्वेदी, नीतीश पांडेय, आलोक त्रिपाठी, प्रभाकर पांडेय, विष्णु त्रिपाठी, जुगनू विश्वकर्मा, गोविंद शुक्ल, सत्यम मिश्र, विक्की त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।








