आखिरकार पिता ही निकला कलेजे के टुकड़े का कातिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ABK 24 NEWS  (रवीन्द्र दुबे)

  • पत्नी के आशिक को चाहता था फसाना

प्रतापगढ़। एक ओर जहां पिता अपने बच्चों के लिए सारी दुनिया की खुशियों को दरकिनार कर रात दिन एक कर देता है, वहीं एक नया कारनामा करते हुए एक पिता ने अपने ही दिल के टुकड़े मासूम को बड़ी बेरहमी मौत देकर सब दिल दहला दिया है। घटना का खुलासा होते ही हर कोई अचंभित है।

 

बता दे कि अंतू थाना क्षेत्र के चौबे पुर गांव निवासी बाबूलाल वर्मा का सात वर्षीय मासूम बेटा बीते रविवार को गांव के ही बारात अपने पिता के साथ गया था। वहीं से वह अचानक गायब हो गया। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की पर नहीं मिल पाया। उसकी लाश सुबह कुछ दूर सूनसान जगह पर मिली तो मृतक के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा लिख कर जांच शुरू की ब्लाइंड मर्डर पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर की कड़ी निगरानी में पुलिस ने शनिवार को मामले का चौंकाने वाला खुलासा करते हुए पूरी मानवता व पिता पुत्र के रिश्ते को ही कलंकित कर दिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में मृतक के पिता बाबूलाल वर्मा का कहना है कि उसने ही बेटे की हत्या पटक पटक कर दी थी क्योंकि उसकी पत्नी का गांव के ही कई लोगों से नाजायज संबंध हैं। कुछ दिनों से उसका एक लड़के के साथ नाजायज सम्बंध हो गया था। जिसका बाबूलाल विरोध करता था। बीते दिनों पत्नी मायके चली गईं तो उसने अपने ही हाथों बेटे ही हत्या कर पत्नी के आशिक को फसाना चाहता था। शायद उस मासूम ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जिसकी उंगली पकड़कर वह चल रहा है वहीं उसके जान का दुश्मन बन जाएगा।

ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें