कार्य में लापरवाही और अनुपस्थिति पर बड़ी कार्रवाई: प्रतापगढ़ में 6 पंचायत सहायकों की सेवा समाप्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़ (ABK24NEWS)। जनपद प्रतापगढ़ में ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में शिथिलता बरतने, बिना किसी पूर्व सूचना के लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और अपने पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही बरतने वाले 6 पंचायत सहायकों पर गाज गिरी है। जिला पंचायत राज अधिकारी प्रतापगढ़ द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, संबंधित ग्राम पंचायतों द्वारा इन सभी 6 पंचायत सहायकों के अनुबंध को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की कार्रवाई की गई है।

​प्रशासन की इस कड़क कार्रवाई से अनुपस्थित और दायित्वों के प्रति लापरवाह कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

इन पंचायत सहायकों पर हुई कार्रवाई:

  • बाबाबेलखरनाथ धाम: सरायगनई ग्राम पंचायत से प्रदीप विश्वकर्मा
  • आसपुर देवसरा: पूरे दलपतशाह ग्राम पंचायत से अमन पटेल
  • मानधाता: घाटमपुर ग्राम पंचायत से रोशनी देवी
  • गौरा: बेहदौलखुर्द ग्राम पंचायत से पूजा देवी यादव
  • बिहार: देवरीहरदौपट्टी ग्राम पंचायत से अभिषेक सिंह
  • कुण्डा: बानेमऊ ग्राम पंचायत से नेहा यादव

​पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कर्मचारियों की उपस्थिति और निष्ठा अनिवार्य है। कर्तव्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, ढिलाई या अनाधिकृत अनुपस्थिति को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी नियम का उल्लंघन करने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी व प्रशासनिक कदम उठाए जाएंगे।

ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें