ABK24NEWS (विनय पाठक)
प्रतापगढ़। बरसंडा गांव में हुई गो-हत्या की घटना ने धार्मिक समाज को झकझोर कर रख दिया है। रामानुज आश्रम के पीठाधीश्वर धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास ने इस कृत्य की घोर निंदा करते हुए इसे राष्ट्र और समाज के खिलाफ अपराध बताया है।
धर्माचार्य ने कहा, “गाय के भीतर करोड़ों देवताओं का वास होता है। हमारे पूज्य शंकराचार्य और समस्त हिंदू समाज गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने हेतु संघर्ष कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अपराधी बेखौफ होकर गौ-माता का लहू बहा रहे हैं।” उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि नियमानुकूल तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराधियों का जड़ से सफाया किया जाए ताकि भविष्य में कोई भी गो-वंश की ओर आंख उठाने का साहस न कर सके। घटना को लेकर ग्रामीणों में व्याप्त रोष को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है।








