भीषण ठंड में बेजुबानों का सहारा बना एलायंस क्लब, 100 गोवंशों को पहनाए ‘काऊ कोट’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ABK24NEWS (विनय पाठक)

  • नगर पालिका ईओ राकेश कुमार ने समाजसेवी रोशनलाल के अभियान की सराहना की, खिलाया गुड़ और हरा चारा।

प्रतापगढ़। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप से बेजुबान पशुओं को बचाने के लिए एलायंस क्लब ने एक सराहनीय पहल शुरू की है। क्लब द्वारा चलाए जा रहे ‘काऊ कोट’ अभियान के तहत आज बराछा स्थित कान्हा गौशाला में 100 से अधिक गोवंशों को बोरे से बने गर्म कोट पहनाए गए। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका परिषद बेला के अधिशासी अधिकारी (EO) राकेश कुमार ने क्लब के प्रयासों की प्रशंसा की।

छोटे बच्चों को भी मिली राहत

अभियान का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी व क्लब के डायरेक्टर रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि गौशाला में मौजूद 4 से 10 दिन के छोटे बछड़ों का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्हें विशेष रूप से तैयार छोटे साइज के कोट पहनाए गए ताकि वे ठंड से सुरक्षित रह सकें। रोशनलाल ने कहा, “हम पिछले कई वर्षों से यह सेवा कर रहे हैं। अभी और भी कोट तैयार कराए जा रहे हैं, जो जल्द ही अन्य पशुओं को पहनाए जाएंगे।”

नगर पालिका प्रशासन रहा मौजूद

गौशाला के नोडल अधिकारी संतोष कुमार सिंह (सफाई एवं खाद्य निरीक्षक) ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन पशुओं के लिए चारे और अलाव की पुख्ता व्यवस्था कर रहा है। समाजसेवी रोशनलाल द्वारा उपलब्ध कराए गए कोट, गुड़ और हरे चारे से पशुओं को बड़ी राहत मिली है।

अतिथियों ने सराहा कदम

ईओ राकेश कुमार ने कहा कि समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य और उनकी टीम द्वारा किया गया यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है। भीषण ठंड में बेजुबानों की सेवा ही सच्ची मानवता है।

ये रहे उपस्थित

इस सेवा कार्य के दौरान मुख्य रूप से सुरेश अग्रवाल, संतोष कुमार, छेदीलाल, राजकुमार राजू, देवानंद, आदर्श कुमार, विवेक यादव सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी और गौशाला कर्मी उपस्थित रहे।

 

ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें