ABK24NEWS
प्रतापगढ़। क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। ऐसे में गरीबों और असहायों की मदद के लिए समाजसेवी एवं सदर विधानसभा से निर्दलीय विधायक प्रत्याशी पवन प्रकाश उर्फ प्रकाश शर्मा आगे आए हैं। उन्होंने देर रात विधानसभा के विभिन्न चौराहों पर घूम-घूम कर जरूरतमंदों को कंबल और खाद्य सामग्री वितरित की।

प्रमुख चौराहों पर चलाया राहत अभियान
समाजसेवी प्रकाश शर्मा ने अपनी टीम के साथ गाजी चौराहा, PWD चौराहा, कटरा रोड और भगवा चुंगी चौराहा जैसे प्रमुख स्थानों पर पहुंच कर फुटपाथ और खुले में सो रहे लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल ओढ़ाए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। इसके साथ ही उन्होंने भूखे लोगों को खाद्य सामग्री के पैकेट भी उपलब्ध कराए।

‘नर सेवा ही नारायण सेवा’
इस अवसर पर प्रकाश शर्मा ने कहा कि भीषण ठंड के कारण गरीब और निराश्रित वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित है। उन्होंने कहा, “मेरा लक्ष्य है कि सदर विधानसभा में कोई भी व्यक्ति साधन अभाव के कारण ठंड से न ठिठुरे। नर सेवा ही असली नारायण सेवा है और समाज के सक्षम लोगों को भी इस पुनीत कार्य में आगे आना चाहिए।” वितरण के दौरान उनके साथ कई समर्थक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने उनके इस मानवीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।









