ABK24NEWS
- अब 25 दिसंबर तक वोटर लिस्ट में जुड़वा सकेंगे नाम।
लखनऊ। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुनीता सिंह ने बुधवार को जारी पत्र-1537/सी०ई०ओ०-4-35/4-2025 दिनांक 10.12.2025 में बताया है कि उक्त पत्र द्वारा जिन बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा गणना प्रपत्रों के शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है उनके द्वारा सम्बन्धित बूथ के बूथ लेवल एजेण्टों के साथ तत्काल बैठक कर लिये जाने एवं बैठक से सम्बन्धित कार्यवृत्त, उपस्थिति, पावती, फोटोग्राफ्स (लैटिट्यूड एवं लॉगीट्यूड सहित), एवं मूथ लेवल एजेण्ट के Testimonials इत्यादि निर्धारित प्रारूप पर तैयार कराते हुए इस कार्यालय द्वारा दिए गए गूगल फार्म के लिंक पर शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इस सम्बन्ध में उनका यह कहना है कि बी०एल०ओ० एवं बी०एल०ए० की बैठक प्रत्येक दशा में दिनांक 12.12.2025 तक पूर्ण कराते हुए दिनांक 13.12.2025 तक बैठक से सम्बन्धित कार्यवृत्त, उपस्थिति, पावती, फोटोग्राफ्स (लैटिट्यूड एवं लॉगीट्यूड सहित), एवं बूथ लेवल एजेण्ट के Testimonials इत्यादि DEO Portal पर Upload कराया जाना अपेक्षित है।
जिला निर्वाचन अधिकारी को देना होगा प्रमाण-पत्र
प्रमाणित किया जाता है कि समस्त बूथ लेवल अधिकारियों एवं बूथ लेवल एजेण्टों के साथ बैठक कर ली गयी है तथा बैठक से सम्बन्धित कार्यवृत्त, उपस्थिति, पावती, फोटोग्राफ्स (लैटिट्यूड एवं लॉगीट्यूड सहित), एवं बूथ लेवल एजेण्ट के Testimonials इत्यादि DEO Portal पर Upload कर दिए गए हैं।








