भारत देश और सनातन धर्म एक दूसरे के पर्यायवाची : राजा भइया 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • राजा भइया की वाणी सनातन धर्म की पहचान : डॉ श्याम सुंदर पाराशर जी महाराज
कुंडा-प्रतापगढ़। विकास खंड कुंडा के  शुकुल पुर दिलेरगंज गुल्लू मिश्रा के संयोजकत्व में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक कुंवर रघुराजप्रताप सिंह राजा भैया छठवें दिन कथा श्रवण करने पहुंचे। कथावाचक डॉ श्याम सुंदर पाराशर जी महाराज द्वारा राजा भइया को सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर राजा भइया ने कहा भारत देश व सनातन धर्म एक दूसरे के पर्यायवाची हैं। सनातन ही भारत है और भारत ही सनातन है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में भारत देश को ही माता का सम्मान दिया गया है, हम भारत को भारत माता कहकर पुकारते हैं। ऐसा विश्व में अन्यत्र कहीं नहीं है। राजा भइया ने आगे कहा पूज्य पाराशर जी महाराज बहुत ही सरस व मृदुल कथावाचक हैं। आप एक वैद्य की तरह आध्यात्म रुपी औषधि प्रदान कर रहे हैं। हम सबको इस दिव्य औषधि का सेवन कर अपने जीवन को कृतार्थ करना चाहिए। विधान सभा व लोक सभा में बहुत सारे नेता सदन ऐसे भी हैं, जो राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत के समय उसके सम्मान में खड़े नहीं होते हैं। आश्चर्य होता है कि फिर भी जनता ऐसे लोगों को चुनकर सदन में भेजती है। अब समय आ गया है जब प्रत्येक व्यक्ति खासकर युवा वर्ग को मुखर होकर सनातन धर्म का समर्थन करना चाहिए। हमें अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए एक होकर सनातन धर्म का समर्थन करना चाहिए। कथा के दौरान अंतरराष्ट्रीय कथावाचक डॉ श्याम सुंदर पाराशर जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। इस मौके पर  डॉक्टर कैलाश नाथ ओझा, विधायक विनोद सरोज, प्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष कुलदीप पटेल, प्रतिनिधि हरि ओम शंकर श्रीवास्तव,  कुंडा प्रमुख संतोष सिंह, बबलू सिंह, सज्जन शुक्ला, लवलेश तिवारी बउआ, मनीष पांडेय, पंकज सिंह, क्षीरसागर तिवारी, रविंद्र सिंह,अतुल सिंह, आशीष सिंह,सत्यम मिश्रा, शुभम सिंह, जैकी सिंह, राकेश सिंह, अनुज सिंह, प्रांजल त्रिपाठी, आनंद देव पांडेय सुमित तिवारी, आजाद सिंह, नीतीश पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु लोग मौजूद रहे।
ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें