एनसीसी कैडेटों को दिया गया राइफल प्रशिक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ABK24NEWS

विनय पाठक :

प्रतापगढ़। सिटी स्थिति पी. बी. इंटर कालेज में मंगलवार को 18-यूपी वटालियन का वार्षिक प्रशिक्षण सातवे दिन कैडेट्स ने प्राप्त किया। सेक्शन फार्मेशन का वच्चों को अभ्यास कराया गया। कैप्टन राकेश तिवारी, ले. (डा.) ज्योति गुप्ता, वृजेश कुमार मिश्रा द्वारा धर्म, संस्कृति, परम्परा एवं मूल्य के विषय में जागरूक किया गया। कैम्प कमांडडेंट ले. कर्नल अरविंद सिंह यादव द्वारा कैडेट्स को अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया एवं एनडीए, सीडीएस लिखित परीक्षा एवं एस बी के विषय में विस्तार से वताते हुए एनसीसी कैडेट्स को सेना में अफसर वनने के लिए प्रोत्साहित किया। ले. कर्नल अरविंद सिंह यादव ने आगे वताया कि कैडेट्स सेना भर्ती प्रक्रिया से जुडी हुई किसी भी जानकारी के सम्बंध में कैम्प में अथवा कभी भी वटालियन में उनसे सम्पर्क कर सकते हैं। खेल कार्यक्रम के अंतर्गत वच्चों को फुटवॉल, रस्साकस्सी के फाइनल में टीम चार्ली विजेता रही। डिप्टी कैम्प कमांडडेंट सुवेदार मेजर इकवाल सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ अशोक कुमार, जीसीआई वंदना यादव एवं कैप्टन राकेश तिवारी, ले. (डा.) ज्योति गुप्ता, वृजेश कुमार मिश्रा ले. अरुण पांडेय ले. वृजेश, थर्ड आफिसर मंजू शुक्ला एवं अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।

 

ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें