मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने की गेट मीटिंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ABK24NEWS 

(विनय पाठक)

प्रतापगढ़। रोडवेज डिपो प्रांगण में एक गेट मीटिंग की गई, जिसमें निगम स्तरीय मांग पत्र का प्रथम बिंदु संविदा चालकों/परिचालकों की वेतन बढ़ोत्तरी की मांग को प्रबंध निर्देशक द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है जो 01 जनवरी 2026 से लागू होगा। जिससे प्रदेश भर के लगभग 35000 संविदा चालकों परिचालकों को इसका लाभ मिलेगा, अब संविदा चालकों परिचालकों को 14 पैसे प्रति किमी अधिक भुगतान होगा। जिससे संविदा कर्मचारियों के वेतन में 700-900 की वढ़ोत्तरी होगी। अब संविदा चालकों को 2.6 पैसे से वढ़ा कर 2.20 पैसे कर दिया गया है, वहीं परिचालकों को 2.2 पैसे से बढ़ाकर 2.16 पैसे कर दिया गया है। इसके साथ ही साथ संविदा कर्मचारियों का प्रोत्साहन राशि 3000 से वढ़ा कर 4000 कर दिया गया है। इसके साथ 20 वर्ष पुराने चालकों को 1500 अतिरिक्त प्रोत्साहन प्रति माह एवं 10 वर्ष पुराने चालकों को 750 रुपये अतिरिक्त देय प्रोत्साहन प्रति माह दिया जाएगा। इस संदर्भ में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिपद के क्षेत्रीय मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश चन्द्र पांडेय ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा रोडवेज कर रही है और आगे भी करती रहेगी किसी भी कर्मचारी का शोपण नहीं होगा आगे जो भी हमारी मांगे है उन्हें मनवाने के लिए रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिपद एवं प्रबंध निर्देशक महोदय से जल्द ही वार्ता की जाएगी। जिसमें मुख्य रूप से रामेश्वर प्रसाद शर्मा, अखिलेश कुमार, उदयराज, राम पाल, इजहार अहमद, जितेन्द्र यादव, रूपेश कुमार, जितेन्द्र प्रताप आदि कर्मचारी मौजूद रहे, संविदा कर्मचारियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रांतीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

ABK 24 News
Author: ABK 24 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें